1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गलवान के शहीद बलवान की पत्नी सेना में भर्ती होकर लद्दाख में हुई तैनात, अब चीन को चुनौती देगी वीरांगना

गलवान के शहीद बलवान की पत्नी सेना में भर्ती होकर लद्दाख में हुई तैनात, अब चीन को चुनौती देगी वीरांगना

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 29, 2023 05:57 pm IST,  Updated : Apr 29, 2023 05:57 pm IST

जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए भीषण संघर्ष में करीब 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं दुश्मन चीन के 40 जवान मारे गए थे। गलवान में शहीद हुए भारतीय जवानों में से एक सैनिक की पत्नी ने भी सेना ज्वाइन कर लिया है। शहीद जवान की पत्नी को बतौर लेफ्टिनेंट लद्दाख क्षेत्र में ही तैनाती दी गई है।

लद्दाख की प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
लद्दाख की प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए भीषण संघर्ष में करीब 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं दुश्मन चीन के 40 जवान मारे गए थे। गलवान में शहीद हुए भारतीय जवानों में से एक सैनिक की पत्नी ने भी सेना ज्वाइन कर लिया है। शहीद जवान की पत्नी को बतौर लेफ्टिनेंट लद्दाख क्षेत्र में ही तैनाती दी गई है। अपने शहीद पति की शहादत का बदला लेने के लिए अब यह वीरांगना वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन को चुनौती देती नजर आएगी।

आपको बता दें कि गलवान घाटी में 2020 में हुई झड़पों में शहीद हुए नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह को लेफ्टिनेंट के तौ र पर भारतीय सेना में शामिल किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उन्हें पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एक अग्रिम अड्डे पर तैनात किया गया है। लेफ्टिनेंट सिंह ने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में एक साल का अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया।

शहीद नायक दीपक सिंह की पत्नी हैं लेफ्टिनेंट रेखा सिंह

नायक दीपक सिंह बिहार रेजीमेंट की 16वीं बटालियन से थे और उन्हें 2021 में मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। सेना ने ट्वीट किया, ‘‘शहीद नायक (नर्सिंग सहायक) दीपक सिंह की पत्नी महिला कैडेट रेखा सिंह ओटीए से अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में शामिल हुईं।’’ उसने बताया कि नायक दीपक सिंह ने गलवान घाटी में हुई झड़पों में सर्वोच्च बलिदान दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश