1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अभिभावकों के लिए Good News, स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अभिभावकों के लिए Good News, स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2021 03:58 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 04:02 pm IST

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी किया है। स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अभिभावकों को से तिमाही या छमाही फीस की मांग नहीं कर सकते, स्कूल सिर्फ मासिक फीस के लिए ही मांग कर सकेंगे

Schools in Noida, Greater Noida, can't hike fees in...- India TV Hindi
Schools in Noida, Greater Noida, can't hike fees in 2021-22: district administration Image Source : NOIDA AUTHORITY

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के उन अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है जिनके बच्चे स्कूल जाते हैं। जिला प्रशासन ने पहली अप्रैल से शुरू हो रहे नए शिक्षण सत्र 2021-22 के दौरान स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को यह निर्देश जारी किया है। स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अभिभावकों को से तिमाही या छमाही फीस की मांग नहीं कर सकते, स्कूल सिर्फ मासिक फीस के लिए ही मांग कर सकेंगे। 

नोएडा की डिस्ट्रिक्ट फीस रेग्युलेशन कमेटी की डीएम के साथ बैठक के बाद मंगलवार को यह फैसला लिया गया है। सभी स्कूलों को सख्ती से इस निर्देश का पालन करने के लिए भी कहा गया है। भविष्य में अगर इस निर्देश में कोई बदलाव होगा तो उसके बारे में अलग से सूचना दी जाएगी।

स्कूलों को कहा गया है कि जितनी फीस 2020-21 शिक्षण सत्र में वसूली गई है उतनी ही फीस वे 2021-22 शिक्षण सत्र में वसूल सकेंगे। 2020-21 शिक्षण सत्र के दौरान भी कोरोना की वजह से फीस में बढ़ोतरी नहीं की गई थी, यानि इस साल भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अभिभावकों को वही फीस चुकानी होगी जो उन्होंने शिक्षण सत्र 2019-20 में चुकाई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।