ईशान किशन बनाम सूर्यकुमार यादव, 36 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
ईशान किशन बनाम सूर्यकुमार यादव, 36 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव इस वक्त शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। यहां दोनों बल्लेबाजों के 36-36 T20I मैचों के बाद रिकॉर्ड कैसे थे उसकी जानकारी दी गई है।
Published : Feb 01, 2026 09:58 pm IST, Updated : Feb 01, 2026 09:58 pm IST
1/5Image Source : PTI
ईशान और सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। इस सीरीज में ईशान किशन ने एक शतक लगाया, वहीं एक अर्धशतकीय पारी उनके बल्ले से देखने को मिली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने तीन अर्धशतकीय पारी खेली। आज हम इन दोनों प्लेयर्स की तुलना करेंगे और आपको बताएंगे कि 36-36 T20I मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा है।
2/5Image Source : PTI
ईशान किशन ने लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है और वह अभी तक 36 T20I मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 36 पारियों में 28.88 के औसत से 1011 रन बनाए हैं। बात करें कप्तान सूर्यकुमार यादव की तो वह अभी तक 104 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 36 मैचों की 34 पारियों में 39.67 के औसत से 1111 रन बनाए थे।
3/5Image Source : PTI
36 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ईशान किशन के बल्ले से एक शतकीय पारी देखने को मिली है। इस दौरान वह 7 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वह भी 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक शतक लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली थी। इस मामले यहां सूर्या का दबदबा देखने को मिल रहा है।
4/5Image Source : PTI
36 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ईशान किशन का एक मैच में हाईएस्ट स्कोर 103 रन है। ये पारी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में खेली थी। वहीं सूर्यकुमार यादव की बात करें तो 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में उनका हाईएस्ट स्कोर 117 रन का था। ये पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी।
5/5Image Source : PTI
अब बात करते हैं चौकों और छक्कों की तो वहां 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ईशान किशन के बल्ले से 101 चौके देखने को मिले हैं और इसके साथ ही वह 52 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को लेकर बात की जाए तो 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद उनके बल्ले से 102 चौके 64 छक्के देखने को मिले हैं। छक्के लगाने के मामले में यहां सूर्या का दबदबा देखने को मिला है।