1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तालिबान लड़ाकों की हवाई फायरिंग में 70 से अधिक लोगों की गई जान

तालिबान लड़ाकों की हवाई फायरिंग में 70 से अधिक लोगों की गई जान

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2021 08:30 am IST,  Updated : Sep 05, 2021 08:30 am IST

तालिबान के लड़ाकों ने शुक्रवार रात देश भर में हवा में गोलियां चलाईं, जिसमें अफगानिस्तान के आसपास 70 से अधिक लोग मारे गए।

तालिबान लड़ाकों की...- India TV Hindi
तालिबान लड़ाकों की हवाई फायरिंग में 70 से अधिक लोगों की गई जान Image Source : PTI

नई दिल्ली: तालिबान के लड़ाकों ने शुक्रवार रात देश भर में हवा में गोलियां चलाईं, जिसमें अफगानिस्तान के आसपास 70 से अधिक लोग मारे गए। कई प्रांतों से रिपोर्ट न मिलने के कारण यह संख्या और भी अधिक हो सकती है। खामा न्यूज ने बताया कि काबुल के एक आपातकालीन अस्पताल ने पुष्टि की है कि शुक्रवार रात 17 शवों और 40 घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

नंगरहार प्रांत के जलालाबाद से अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में 17 लोग मारे गए या घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेहद भारी और भयावह गोलीबारी पंजशीर प्रांत पर कथित कब्जे के जश्न के तौर पर की गई थी, जो अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात का विरोध करने वाला एकमात्र विद्रोही प्रांत है।

इस बीच, तालिबान अधिकारियों ने गोलीबारी की निंदा की और इस तरह की घटना दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सैन्य आयोग के प्रमुख और तालिबान के संस्थापक के बेटे मुल्ला याकूब मुजाहिद ने कहा कि पंजशीर प्रांत पर कब्जा नहीं हुआ है और किसी को भी हवा में गोली चलाने की अनुमति नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि हवाई फायरिंग दोबारा दोहराई गई तो दोषियों को गिरफ्तार कर निशस्त्र कर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत