1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. श्रीनगर की डल झील में आग ने मचाया तांडव, कई हाउसबोट और झोपड़ियां जलकर खाक; तीन बांग्लादेशी पर्यटकों की मौत

श्रीनगर की डल झील में आग ने मचाया तांडव, कई हाउसबोट और झोपड़ियां जलकर खाक; तीन बांग्लादेशी पर्यटकों की मौत

 Published : Nov 11, 2023 10:22 am IST,  Updated : Nov 11, 2023 07:49 pm IST

पहले एक हाउसबोट में आग लगी थी और देखते ही देखते यह विकराल हो गई और आसपास के कई अन्य हाउसबोट को भी अपनी चपेट में ले लिया।

dal lake fire- India TV Hindi
डल झील में आग से कई हाउसबोट जलकर खाक Image Source : TWITTER

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार सुबह आग की घटना ने तांडव मचाया है। लोकप्रिय पर्यटन केंद्र डल झील में लगी भीषण आग में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया किबांग्लादेश के तीन पर्यटकों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रात भर लगी आग में पांच हाउसबोट जल गये। डल झील से तीन बांग्लादेशी पर्यटकों के शव बरामद किए गए हैं। बता दें कि हाउसबोट श्रीनगर शहर में डल झील पर तैरते महल हैं।

घाट नंबर-9 के पास लगी आग

आग सुबह करीब 5.15 बजे डल झील के घाट नंबर-9 के पास लगी थी। पहले एक हाउसबोट में आग लगी थी और देखते ही देखते यह विकराल हो गई और आसपास के कई अन्य हाउसबोट को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, आग की घटना के बारे में पता चलते ही मौके पर कई टीमें पहुंची हैं। आग कैसे लगी फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है।

भयावह वीडियो आया सामने-

पांच हाउसबोट और 3 झोपड़ियां जलकर खाक

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग में कम से कम पांच हाउसबोट और तीन झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।