1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. महाशिवरात्रि रेसिपी: आपने रखा है व्रत तो खुद को एनर्जी से भरपूर रखने के लिए ऐसे बनाएं साबूदाना की खीर

महाशिवरात्रि रेसिपी: आपने रखा है व्रत तो खुद को एनर्जी से भरपूर रखने के लिए ऐसे बनाएं साबूदाना की खीर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2020 05:24 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 01:58 pm IST

महाशिवरात्रि में अगर आपने व्रत रखा है तो आप फलाहारी के रुप में साबूदाना की खीर खा सकते हैं। जानें इसके इसे बनाने की विधि।

saboodana kheer- India TV Hindi
saboodana kheer

महाशिवरात्रि 21 फरवरी को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व है। इस दिन कई भक्त भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते है। इनमें से कई ऐसे भी होते है जो फलाहारी व्रत रखते हैं। दिनभर बिना कुछ खाए पीएं व्रत रखना कोई नॉर्मल बात नहीं है क्योंकि आप दिनभर काम करते है ऐसे में आपको एनर्जी की सख्त जरुरत होती है। इसलिए आप कई तरह के पकवान बनाते है। हम आपको कुछ ऐसी ही फलाहारी पकवान बता रहे हैं जिनसे आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। 

 
साबूदाना की खीर बनाने की सामग्री

  • 4 कप दूध
  • 1 चम्मच साबूदाना के दाने
  • 4 चम्मच चीनी
  • एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 कप पानी

महाशिवरात्रि 2020: कई शुभ योगों के साथ शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और पारण

ऐसे बनाए साबुदाना की खीर
सबसे पहले साबुदाना को अच्छे से धो कर 10 मिनट के लिए भिगोंकर रख दें। इसके बाद पानी से इसे निकाल लें।  अब दूध गर्म करें और उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। अब इसे धीमी आंच में उबलने दें। अब इसमें साबूदाना डाल दें। अब इसे 5-7 मिनट उबलने दें और बीच-बीत में चलाते रहें जिससे कि तली में लगे नहीं। इसके बाद इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 3-4 मिनट पकाए।  अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें और मिक्स करके गैस बंद कर दें। आपकी साबुदाना की खीर बनकर तैयार है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल