1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिस गेल ने गुस्से में विमान कंपनी को लगाई लताड़, जानिए क्या है पूरा मामला

क्रिस गेल ने गुस्से में विमान कंपनी को लगाई लताड़, जानिए क्या है पूरा मामला

 Reported By: IANS
 Published : Nov 04, 2019 11:30 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 11:30 pm IST

40 वर्षीय गेल ने इस साल अगस्त में वेस्टइंडीज के लिए अपना अंतिम वनडे मैच खेला था।

Chris Gayle- India TV Hindi
Chris Gayle Image Source : AP IMAGE

बारबाडोस। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कंफर्म टिकट होने के बावजूद बिजनेस क्लास में नहीं बैठने देने को लेकर विमान कंपनी को जमकर लताड़ा है। गेल ने अपना गुस्सा सोमवार को ट्विटर पर जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उनके पास बिजनेस क्लास का टिकट था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इकॉनोमी क्लास में बैठने को कहा गया।

गेल ने ट्विटर पर लिखा, "एमिरेट्स एयरलाइन ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी फ्लाइट कनफर्म थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुझे कहा कि उनके पास बुकिंग नहीं है। यही नहीं एमिरेट्स एयरलाइन ने मुझे इकॉनोमी क्लास में यात्रा करने को कहा, जबकि मेरे पास बिजनेस क्लास टिकट है। अब मुझे अगली उड़ान में ट्रैवल करना होगा। बेहद गलत, खराब अनुभव।"

40 वर्षीय गेल ने इस साल अगस्त में वेस्टइंडीज के लिए अपना अंतिम वनडे मैच खेला था।

वेस्टइंडीज की टीम ने भी छह नवंबर से शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में गेल को मौका नहीं दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल