देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क पर गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद में ढाबा संचालक की हत्या कर दी गई है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से।
भोपाल में थूक जिहाद जैसा मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद सैकड़ों की संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग फल की दुकान पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ घर-घर अभियान चलेगा। राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मंच से राखी बांधने आई हजारों महिलाओं को लव जिहाद से निपटने का संकल्प दिलवाया है।
पुलिस बाइक सवार शख्स का पीछा कर रही थी। वह बाइक अपनी नहीं रोक रहा था। बाइक के पीछे उसकी मृतक पत्नी का शव बंधा हुआ था। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था।
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक मुस्लिम युवती ने मजहब की दीवारें तोड़कर अपने प्रेमी मयूर से शादी रचाई है। युवती ने शादी के लिए इस्लाम धर्म भी त्याग दिया और साजिया से शारदा बन गई।
आतंकवाद पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने भी तय किया कि हम किसी का धर्म पूछकर नहीं मारेंगे, हम उनके कर्म देखकर उन्हें मारेंगे, और हमने उन्हें मार डाला।
रायसेन के एक निजी स्कूल में नर्सरी के बच्चों को क से काबा, म से मस्जिद और न से नमाज पढ़ाया जा रहा है। मामले की जानकारी लगते ही अभिभावकों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर मथुरा के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज के समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में सत्य कहना बहुत ही मुश्किल भरा काम है।
इस मौके पर उन्होंने 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार से ज्यादा बहनों के खातों में लाड़ली बहन योजना की किश्त 1250 के साथ-साथ 250 रुपये का विशेष शगुन भी ट्रांसफर किया। उन्होंने पहले 1541.76 करोड़ और बाद में 317 करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने 28 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के ल
रतलाम जिले के धामनोद में अपनी पहचान छिपाकर राखी बेचने आए दो मुस्लिम युवकों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। उन्होंने दुकान पर बैठी एक हिंदू महिला का वीडियो बनाकर उसे अश्लील गानों के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था।
मध्य प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में दो प्रमुख परियोजनाएं शुरू हो रही हैं, भोपाल के पास रेल कोच निर्माण इकाई और धार में पीएम मित्र पार्क। इनसे लाखों रोजगार और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
रक्षाबंधन पर महिलाएं सरकारी बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। इसके लिए यूपी, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में घोषणाएं कर दी गई हैं।
मध्य प्रदेश के पन्ना में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग रेप पीड़िता को आरोपी के ही घर भेज दिया गया, जहां उसके साथ दोबारा रेप की बात सामने आई है।
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के पहले दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम तिथि में संशोधन किया गया है। उम्मीदवार संबंधित विवरण को खबर में पढ़ सकते हैं।
मध्य प्रदेश की सीएम मोहन यादव की सरकार पूरे राज्य में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान उत्साह के साथ मनाने जा रही है।
कुपोषित बच्चों के पोषण के लिए सरकार 8-12 रुपये प्रतिदिन दे रही है जबकि गायों के भोजन के लिए 40 रुपये दिया जा रहा है। इस मामले की जानकारी सरकार ने विधानसभा में दी है।
मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने निर्देश दिया है कि धार्मिक आधार पर बालिकाओं का शोषण न हो, स्कूल-कॉलेजों के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने, मजनूं किस्म के लोगों पर करें सख्त कार्रवाई की जाए।
लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में रक्षाबंधन से ठीक दो दिन पहले 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि ये एक भाई के प्यार का छोटा सा प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों को पालन करते हुए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गईं। NDRF की टीमों को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और धार में तैनात किया गया। SDRF को प्रदेश में संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया। पूरे प्रदेश में 259 संवेदनशील क्षेत्र चिन्हांकित करते हुए डिजास्टर रेस्पॉन्स सेंटर स्थापित किए गए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ तारीख तय की गई हैं, जिसमें मांस और मछली की बिक्री नहीं की जा सकेगी। अगर कोई इन चीजों की बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़