मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 29 और 30 अगस्त को इसका आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ाया जाएगा।
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक दगाबाज दुल्हन के बारे में पता लगा है, जो हनीट्रैप में फंसाकर 2 युवकों से करोड़ों रुपए वसूल चुकी है। पुलिस इस महिला की तलाश में जुट गई है।
जन्माष्टमी के मौके पर मोहन यादव ने कहा कि माखन चोर शब्द बोलने में भी खराब लगता है। इस पर पलटवार करते हुए विपक्ष ने कहा कि मोहन यादव सनातन धर्म का इतिहास बदलना चाहते हैं।
एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो पुलिस वाले वर्दी में शराब का सेवन करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद उन दोनों पर कार्रवाई भी हुई है।
मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले में एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक अनोखी शिकायत दर्ज कराई। शख्स ने अपनी शिकायत में कहा कि पंचायत द्वारा ग्रामवासियों को लड्डू नहीं दिया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में युवती ने प्रेमी के तीन मंजिला मकान से छलांग लगा दी है। हालांकि, किस्मत से उसकी जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो और मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खनिज संसाधनों की प्रचुरता, निवेश अनुकूल नीतियों और नवाचारों से प्रदेश माइनिंग कैपिटल बनेगा। कटनी में 23 अगस्त को खनिज कॉन्क्लेव होगा।
भोपाल में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने अवैध मादक पदार्थ व्यापार में शामिल होने के आरोपी 'मछली' परिवार की संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के जिलाअध्यक्षो की सूची जारी होने के बाद विवाद जारी है। भोपाल समेत उज्जैन और जबलपुर में जिलाअध्यक्ष का विरोध किया जा रहा है।
कांग्रेसियों ने छिंदवाड़ा में अनोखे अंदाज में विरोध जताया है। विरोध के दौरान जब कलेक्टर नहीं मिले तो प्रदर्शनकारियों ने कुत्ते के गले में ज्ञापन बांध दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लव जिहाद और ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने का ऐलान किया है। वहीं, उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठा रही है।
ट्रेन के एसी कोच से लापता अर्चना तिवारी को 12 दिन बाद यूपी के लखीमपुरी खीरी से नेपाल बॉर्डर के पास बरामद किया गया है। अर्चना सकुशल है और उसे भोपाल ले जाया जा रहा है।
हरियाणा में जिस तरह एक शिक्षिका की हत्या की गई। उसी तरह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भी एक शिक्षिका की हत्या की गई है। शिक्षिका का हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि 10वीं पास एक लड़का है।
उज्जैन में राजाधिराज बाबा महाकाल की राजसी सवारी धूमधाम से निकाली गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का विधि-विधान से पूजन और आरती की।
मध्य प्रदेश में इन दिनों सबसे बहुचर्चित अर्चना तिवारी केस में जीआरपी पुलिस ने ग्वालियर के भंवरपुरा थाना में पदस्थ राम सिंह तोमर को हिरासत में लिया है। कांस्टेबल से जीआरपी थाना पुलिस ने पूछताछ की है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 61.2 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया है। इस ड्रग्स की कीमत 92 करोड़ रुपये आंकी गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विदेशी निवेश संवर्धन के प्रयासों के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। जर्मनी की पांच अग्रणी कंपनियां 18 अगस्त से पांच दिनों के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं।
भोपाल में दो मस्जिदों को हटाने के लिए प्रशासन के आदेश पर विवाद शुरू हो गया है। मुस्लिम संगठन ने कहा है कि मस्जिद पर अगर पैर भी रखा तो आर पार की लड़ाई होगी। आइए जानते हैं पूरा मामला।
भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री से क्लोरीन गैस रिसाव होने की खबर सामने आ रही है। इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। इस मौके पर 12वीं में प्रदेश की टॉपर प्रियल द्विवेदी ने जब सीएम मोहन से कहा कि वह एक इंस्टीट्यूट से पढ़ना चाहती है तो उन्होंने छात्रा की मदद करने का फैसला किया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़