अदालत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मरने के बाद अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कैसे कर सकता है। इसके बाद दोनों आरोपियों को बरी करते हुए अदालत ने पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच की बात कही।
नई दिल्ली में बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 का आयोजन हुआ जिसमें सीएम डॉ. मोहन ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश बदल रहा।
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में भूटान के एक सैनिक की डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, भूटानी सैनिक पांच महीने की ट्रेनिंग पर भारत आया था।
मछली गैंग के सरगना यासीन अहमद मछली के चाचा शहरयार अहमद उर्फ शेरू ने भाजपा भोपाल अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफा में लिखा कि मैं अपने पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और रहूंगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 18 महीने पूरे करने के बाद सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की पूरी रिपोर्ट पेश की।
मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण बारिश देखने को मिल रही है। इसे लेकर राज्य के अधिकारियों ने बताा कि अलग-अलग जिलों में 27 स्कूली बच्चों सहित 2900 लोगों को बचाया गया है।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और प्रशासन द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 2,900 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
ड्रग पैडलर यासीन अहमद के खिलाफ मोहन यादव सरकार बड़ा एक्शन लेने जा रही है। दरअसल सरकार आरोपी के 50 करोड़ से ज्यादा के अवैध साम्राज्य पर बुल्डोजर एक्शन लेने जा रही है।
मध्य प्रदेश के सतना में पूर्व विधायक के घर में एक युवती ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। युवती की उम्र महज 24 साल थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
भोपाल के सभी स्कूल बुधवार के दिन बंद रहेंगे। जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
शिवपुरी के कोलारस तहसील के ग्राम पचावली में शराब पीने के शौकीन जान जोखिम में डालकर कलारी से शराब खरीद कर ला रहे हैं। पुलिया पर कमर-कमर तक पानी है, लोग जान की परवाह किए बिना पुलिया के ऊपर से निकल रहे पानी में निकलकर शराब की बोतलें थैलियों में लेकर आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीरें आई हैं, जिसमें बारिश के बीच बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार तिरपाल टांगकर किया जा रहा है।
29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी मनाई जाएगी, इस दौरान भक्त शिव मंदिर और नाग देवता के मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश में एक ऐसा मंदिर है जो साल में एक बार ही खुलता है, वह भी नाग पंचमी के दिन...
मध्य प्रदेश के सीहोर में पिकनिक मनाने आए VIT यूनिवर्सिटी के 2 छात्र झरने में डूब गए और उनकी मौत हो गई। छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
लगातार हो रही बारिश की वजह से राजगढ़ और आगर मालवा जिले में सभी स्कूलों को आज बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं, प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए निचली बस्तियों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि प्रदेश की लाडली बहनों को तीन हजार रुपये मिलेंगे। ये बढ़ोतरी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
एमपी के सागर जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि चारों ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विदिशा जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है, जिससे तटीय क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
रीवा के सीएम राइज स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि बच्चों को दाल और सब्जी के नाम पर सिर्फ पानी परोसा जा रहा है, जबकि चावल भी अधपका है। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की बदहाली को उजागर कर दिया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़