सना (यमन): तटीय प्रांत होदेडा में हाल ही में सरकार समर्थित बलों और शिया विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दोनों तरफ के लोग शामिल हैं। यमन के अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को सऊदी के नेतृत्त्व वाले गठबंधन द्वारा समर्थित बलों ने होदेडा शहर के अद-दुरायहिमी जिले की घेराबंदी करने की कोशिश की थी और 24 घंटों में कम से कम 100 लोग घायल हो गए।
Related Stories
इसी महीने हवाई हमलों में 20 की मौत हुई थी
इससे पहले इसी महीने यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत हो गई थी। ये हमले यमन के हुदयदाह शहर के लोकप्रिय मछली बाजार में किए गए। एक अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर टेलीफोन पर बताया था कि यह बाजार अल-थावरा अस्पताल के मुख्य गेट से लगभग पांच मीटर की दूरी पर है।
अधिकारी ने कहा, "मृतकों के शुरुआती आकंड़ों में 20 लोगों के मरने की पुष्टि की गई जबकि 50 घायल हो गए।" उन्होंने कहा कि कई शव अभी भी बाजार में पड़े हुए हैं। बचाव दल लगातार हो रहे हवाई हमलों की वजह से बाजार के दूसरी तरफ जाकर घायलों का उपचार नहीं कर पा रहा है।