1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में तूफान और बारिश के अलर्ट के बाद सरकार का फैसला, 7 और 8 मई को बंद रहेंगे सभी स्कूल

हरियाणा में तूफान और बारिश के अलर्ट के बाद सरकार का फैसला, 7 और 8 मई को बंद रहेंगे सभी स्कूल

 Reported By: Bhasha
 Published : May 07, 2018 10:12 am IST,  Updated : May 07, 2018 11:57 am IST

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हरियाणा में सात और आठ मई को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दूर-दराज क्षेत्रों में राज्य में सात और आठ मई को आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की थी...

dust storm- India TV Hindi
dust storm

चंडीगढ़: हरियाणा के दूर-दराज इलाकों में सात और आठ मई को आंधी-तूफान आने की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।

राज्य शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने आज बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सात और आठ मई को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दूर-दराज क्षेत्रों में राज्य में सात और आठ मई को आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की थी।

चेतावनी को देखते हुए हरियाणा राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने एक परामर्श के रूप में सुरक्षा सलाह जारी की।

विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और लोगों को एहतियात कदम का पालन करना चाहिए और बच्चों तथा बूढ़ों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत