1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन तेंदुलकर ने फिर लिए पांच विकेट, अपने दम पर जिताया मुंबई को

अर्जुन तेंदुलकर ने फिर लिए पांच विकेट, अपने दम पर जिताया मुंबई को

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2017 07:07 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 07:07 pm IST

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के पांच विकेट के दम पर मुंबई ने आज कूच बेहार अंडर-19 ट्राफी में रेलवे को पराजित किया।

Arjun Taendulkar- India TV Hindi
Arjun Taendulkar

मुंबई: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के पांच विकेट के दम पर मुंबई ने आज कूच बेहार अंडर-19 ट्राफी में रेलवे को पराजित किया। इस सत्र में यह तीसरी बार है जब अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने तीन सप्ताह पहले मध्यप्रदेश के खिलाफ भी पांच विकेट और बाद में असम के खिलाफ चार विकेट चटकाये थे। 

कांदिवली के जिमखाना मैदान में खेले गये मैच में अर्जुन को मैच की पहली पारी में कोई सफलता नहीं मिली लेकिन दूसरी पारी में वापसी करते हुये उन्होंने 11 ओवर में 44 रन देकर पांच विकेट लिये। अर्जुन की गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने रेलवे को दूसरी पारी में 136 रन पर समेट कर मैच को पारी और 103 रन से अपने नाम किया। 

इससे पहले मुंबई ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये यशवी भूपेन्द्र जायसवाल के दोहरे शतक के दम पर 389 रन बनाये जिसके जवाब में रेलवे की पहली पारी में 150 रन पर सिमट गयी। पहली पारी में ए वसिष्ठ ने 30 रन खर्च की आठ विकेट लिये। 

अर्जुन ने दूसरे पारी में रेलवे के शुरूआती चार विकेट झटकने के बाद पारी का नौवां विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।