1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम को हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बने रोस टेलर

टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम को हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बने रोस टेलर

 Reported By: IANS
 Published : Dec 03, 2019 02:55 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 02:55 pm IST

35 वर्षीय टेलर ने अपनी 169वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और पारी के मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ दिया है।

Ross Taylor- India TV Hindi
Ross Taylor Image Source : GETTY IMAGE

हेमिल्टन| अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज रॉस टेलर टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे और दुनिया के 51वें बल्लेबाज बन गए हैं। टेलर ने यहां सेडन पार्क स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन यह उपलब्धि हासिल की।

35 वर्षीय टेलर ने अपनी 169वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और पारी के मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 189 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

फ्लेमिंग ने 111 टेस्ट मैचों में 7172 रन बनाए थे।

टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 96 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 7022 रन बनाए हैं। इसमें 19 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल