कोरोना वायरस के प्रकोप इस समय दुनिया में तहलका मचा हुआ है। विदेशों में इसके चलते काफी मौतें हो चुकी हैं जबकि भारत में सावधानी और बचाव के जरिए अभी फिलहाल नुकसान कंट्रोल में है। ऐसे में जब देश भर में कोरोना वायरस का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर तरह तरह के बचाव और सावधानियों के वीडियो और पोस्ट देखने को मिल रही हैं। ऐसे में बेंगलूरू के डाक्टर देवी शेट्टी के नाम पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें कोरोना से जुड़ी बातें बताई गई हैं। जांच में पाया गया है कि डॉक्टर शेट्टी के नाम से मशहूर हो रही ये वीडियो पोस्ट दरअसल उनकी नहीं है। इस बारे में डॉक्टर शेट्टी के बेंगलूरू स्थित नायारण हैल्थ सेंटर की तरफ से भी बयान आ गया है।
Related Stories
ये वीडियो दरअसल इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि इसमें जानलेवा कोरोना को लेकर बातें की गई है। इसमें कहा जा रहा है कि भारत की आबादी इतनी बड़ी है और मेडिकल किट काफी कम है। यह भी कहा गया है कि लोगों को फ्लू के आठवें या नौवें दिन तक कोरोना की जांच नहीं करवानी चाहिए।
इस वीडियो में हालांकि जनता को आम फ्लू औऱ कोरोना वायरस में अंतर बताते हुए इस बीमारी से न डरने की सलाह दी गई है लेकिन फिर भी नारायण हैल्थ सेंटर ने अपनी तरफ से ट्वीट करके कहा है कि ये आवाज डॉक्टर शेट्टी की नहीं है और ना ही उन्होंने ऐसा कहा है, इसलिए इस वीडियो को तुरंत डिलीट कर देना चाहिए।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो डॉक्टर शेट्टी के नाम से चल रहा है। एक वीडियो में डॉक्टर शेट्टी की तस्वीर है और दूसरी तरफ आडियो चल रहा है। एक अन्य वीडियो में डॉक्टर शेट्टी का वीडियो है लेकिन लिप सिंक साफ बता रहा है कि ये आवाज डॉक्टर शेट्टी की नहीं है।
रिसर्चः कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा A ब्लड ग्रुप वालों को खतरा!
वीडियो में कोरोना के लक्षणों और फ्लू के लक्षणों में डिफरेंस करने की बात कही गई है, बताया गया है कि कैसे दिन ब दिन पहचानें अपने शरीर से मिल रहे संकेतों को देखकर ही कोरोना को चैक करवाने के लिए जाएं।
इतना ही नहीं वीडियो में जनता से N5 मास्क न लगने की अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क की जरूरत नहीं है लेकिन पेनिक में आकर लोग इतने मास्क खरीद चुके हैं कि डॉक्टरों को इसकी कमी हो रही है और उन जगहों पर जहां इसकी ज्यादा जरूरत है, वहां दिकक्तें हो रही हैं।
कोरोना वायरस: इम्यूनिटी सिस्टम को करना है मजबूत तो अपनी डाइट में शामिल करें स्पेशल 'रसम'