1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका और तालिबान के बीच समझौते की संभावनाएं बढ़ीं, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘बेहद अच्छी’ चल रही है बातचीत

अमेरिका और तालिबान के बीच समझौते की संभावनाएं बढ़ीं, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘बेहद अच्छी’ चल रही है बातचीत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2019 09:52 am IST,  Updated : Aug 19, 2019 09:52 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए तालिबान के साथ शांति समझौते पर बातचीत में प्रगति की सराहना की और कहा कि तालिबान और अफगान सरकार दोनों के साथ वार्ता अच्छी चल रही है।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump (File Photo) Image Source :

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए तालिबान के साथ शांति समझौते पर बातचीत में प्रगति की सराहना की और कहा कि तालिबान और अफगान सरकार दोनों के साथ वार्ता अच्छी चल रही है। ट्रंप ने न्यूजर्सी में रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘तालिबान के साथ हमारी अच्छी बातचीत जारी है। अफगानिस्तान सरकार के साथ भी बातचीत अच्छी चल रही है।’’ 

अमेरिका को तालिबान के साथ शांति समझौते की उम्मीद है, जिसके बाद वह अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुलाना शुरू कर देगा। अमेरिका, अफगानिस्तान में अपना दखल बंद करना चाहता है, जहां वह अभी तक एक खरब डॉलर खर्च कर चुका है। ट्रंप राष्ट्रपति पद पर अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाना चाहते हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और तालिबान के बीच किसी समझौते मात्र से अफगानिस्तान में शांति नहीं आएगी बल्कि तालिबान को अमेरिका समर्थित अफगानिस्तान की सरकार से साथ भी बातचीत कर कोई सहमति बनानी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश