1. Hindi News
  2. बिहार
  3. विपक्षी गठबंधन में फूट! सीट बंटवारे से पहले ही CPIML ने किया उम्मीदवार का ऐलान

विपक्षी गठबंधन में फूट! सीट बंटवारे से पहले ही CPIML ने किया उम्मीदवार का ऐलान

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 13, 2025 12:27 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 12:52 pm IST

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों गठबंधन में अनबन चल रही है। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान होने से पहले उम्मीदवार का ऐलान हो चुका है। वहीं, एनडीए गठबंधन में ओपी राजभर सीटों की मांग को लेकर नाखुश हैं।

India Alliance- India TV Hindi
राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव Image Source : PTI

विहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच विपक्षी गठबंधन में दरार पड़ती दिखाई दे रही है। सीट बंटवारे का ऐलान होने से पहले ही सीपीआई (माले) ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने घोसी सीट से रामबली सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दो दिन पहले तेजस्वी यादव ने घोसी से जदयू के पूर्व विधायक और भूमिहार जाति से आने वाले राहुल शर्मा को राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता दिलाई थी। माना जा रहा है कि राजद इस सीट से राहुल शर्मा को उतारेगी। इसी आशंका को देखते हुए माले ने अपने विधायक रामबली सिंह यादव को टिकट दे दिया।

घोसी सीपीआईएम माले की सिटिंग सीट है। रामबली सिंह यादव पिछली बार भी यहां से चुनाव जीते थे, लेकिन उनकी सीट को खतरा महसूस होने पर पार्टी ने गठबंधन की तरफ से सीट शेयरिंग का ऐलान होने से पहले ही उन्हें टिकट दे दिया।

दोनों गठबंधन में सीट बंटवारे पर बवाल

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन में बवाल हो रहा है। इंडिया गठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है और पार्टियों ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान शुरू कर दिया है। वहीं, एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल हो चुकी है, लेकिन छोटे दलों के बीच असंतुष्टि साफ नजर आ रही है। उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी दोनों की पार्टियों को छह-छह सीटें दी गई हैं। इससे दोनों नाराज हैं। एपी राजभर ने भी बिहार में छह सीटों की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर बगावत की चेतावनी दी है। ऐसे में किसी भी गठबंधन के लिए बगवात रोकना और सभी को साधते हुए जनता तक एकजुटता का संदेश देना आसान नहीं हो रहा है।

दो चरण में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा।

यह भी पढ़ें-

'लाखों लोगों का मन दुखी, कई घरों में खाना नहीं बना होगा', NDA सीट बंटवारे पर उपेंद्र कुशवाहा की भावुक अपील

'आज बादलों ने फिर साजिश की..', सामने आई कुशवाहा की कसक, एक्स पर शेयर किया दर्द

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।