1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बिना मास्क नाईट कर्फ्यू में घूम रहे थे युवक, पुलिस ने रोका तो देने लगे धमकियां

बिना मास्क नाईट कर्फ्यू में घूम रहे थे युवक, पुलिस ने रोका तो देने लगे धमकियां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2021 07:18 am IST,  Updated : Apr 14, 2021 11:48 am IST

लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की रात नाईट कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे थे, तभी कुछ युवक बिना मास्क के रॉग साइड से उनकी तरफ आए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें रोका, तो वो मारपीट पर उतर आए और यूपी पुलिस को धमकियां देने लगे।

lucknow man roaming on hazratganj chowraha threatens police बिना मॉस्क नाईट कर्फ्यू में घूम रहे थे य- India TV Hindi
बिना मॉस्क नाईट कर्फ्यू में घूम रहे थे युवक, पुलिस ने रोका तो देने लगे धमकियां Image Source : VIDEO GRAB

लखनऊ. यूपी में कोरोना हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है, कोरोना के प्रसार को कम करते हुए सरकार ने कई शहरों में नाईट कर्फ्यू लगाया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी उन्हीं शहरों में से एक है। लखनऊ यूपी के उन शहरों में से एक है, जहां कोरोना की वजह से हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां मंगलवार को नाईट कर्फ्यू के दौरान कुछ युवक उत्तर प्रदेश पुलिस से मारपीट पर उतारू हो गए और धमकियां देने लगे।

दरअसल राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की रात नाईट कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे थे, तभी कुछ युवक बिना मास्क के रॉग साइड से उनकी तरफ आए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें रोका, तो वो मारपीट पर उतर आए और यूपी पुलिस को धमकियां देने लगे। इन युवकों में से एक युवक तो लखनऊ पुलिस को बार-बार चैलेंज करता रहा। पुलिस इस युवक को पकड़कर हजरतगंज कोतवाली ले गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत