1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1 मिनट में दिल्ली-मुंबई से पहुंचेंगे न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डी.सी! नई टेक्नोलॉजी आपको कर देगी हैरान

1 मिनट में दिल्ली-मुंबई से पहुंचेंगे न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डी.सी! नई टेक्नोलॉजी आपको कर देगी हैरान

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 05, 2024 10:04 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 10:04 pm IST

टेक्नोलॉजी की दुनिया हर दिन तेजी से बढ़ रही है। आए दिन नए नए आविष्कार होते रहते हैं। इनमें कुछ आविष्कार ऐसे होते है जो पूरी दुनिया को बदलने की ताकत रखते हैं। अब वैज्ञानिकों की इंटरनेशल टीम ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अब किसी भी चीज को बिना फिजकली भेजे एक जगह से दूसरी जगह भेजा सकता है।

scientists claims to make teleportation system, teleportation system, quantum communication- India TV Hindi
इंटरनेशनल वैज्ञानिकों की टीम ने खोजी नई टेक्नोलॉजी। Image Source : फाइल फोटो

टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन नए नए करनामें होते रहते हैं। टेक्नोलॉजी एक ऐसा क्षेत्र है जहां हर दिन कुछ नया होने की खबर सामने आ ही जाती है। अब टेक्नोलॉजी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो थोड़ी हैरान करने वाली लेकिन भविष्य के लिए एक वरदान साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे आप चुटकी बजाते एक शहर से दूसरे शहर पहुंच सकते हैं। 

आपने Sci-Fi फिल्मों में ऐसे हैरान करने वाले दृश्य जरूर देखें होंगे जिसमें एक व्यक्टि आसानी से बिना किसी वाहन के एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाता है। अब असली जिंदगी में भी ऐसा संभव हो सकता है। 

दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि वैज्ञानिकों की एक इंटरनेशनल टीम ने कुछ ऐसा कर दिया है जो टेक की दुनिया में हर किसी को हैरान करने वाला है। वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक फोटो को बिना फिजकिली भेजे एक जगह से दूसरी जगह टेलीपोर्ट कर दिया है। वह भी अलग अलग नेटवर्क के जरिए। 

नुकसान पहुंचाए बिना भेजी फोटो

खास बात यह है कि ओरिजनल फोटो को बिना नुकसान पहुंचाए फोटो को दूसरी जगह पर भेज दिया गया। एक्सपर्ट का कहना है कि यह एक कटिंग एज टेक्नोलॉजी है। इसमें फोटो को क्वांटम कम्यूनिकेशन के जरिए टेलिपोर्ट किया जा सकता है। 

इस टेक्नोलॉजी से हुआ संभव

आपको बता दें कि यह कारनामा जोहांसबर्ग की युनिवर्सिटी ऑफ विटवाटर्सरैंड और स्पेन के द इंस्टीट्यूट ऑफ फोटोनिक साइंसेस के वैज्ञानिकों ने यह कारनामा किया। वैज्ञानिकों की मानें तो तस्वीरों को बिना फिजकली भेजे एक जगह से दूसरी जगह टेलिपोर्ट किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस टेलिपोर्ट की प्रक्रिया में सबसे अहम और जरूरी चीज है एक बेहद तेज चमकदार लेजर लाइट। इसकी मदद से नॉनलीनियर डिटेक्टर को सक्रिय किया जाता है। 

वैज्ञानिकों ने बताया कि टेलिपोर्ट की यह प्रक्रिया ठीक उसी तरह काम करती है जैसे आपके फिंगर प्रिंट तो आपके पास है लेकिन यह बैंक के पास पहुंच जाते हैं। या फिर किसी दूसरे डाक्यूमेंट में भी वह पहुंच जाते हैं जिससे आपकी पहचान होती है। टेलीपोर्टेशन की प्रक्रिया में सूचना नॉनलीनियर ऑप्टिकल डिटेक्टर के जरिए ट्रेवल करती है। वैज्ञानिकों की यह नई खोज भविष्य में पूरी दुनिया जगत के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- 60 सेकंड में पता चल जाएगा कि आपकी ID पर कितने सिम चल रहे हैं? ये है पूरा प्रॉसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक