ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है। ऐसे में उनके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश की कमान सौंपी गई है और उन्हें सुप्रीम लीडर बनाया गया है। ईरान इंटरनेशनल ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार बनाने की कगार पर था। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका हमला नहीं करता तो ईरान पहले ही अटैक करने वाला था।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के पास न्यूक्लियर वेपन नहीं हो सकता है। अमेरिका उनकी क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर देगा।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने परमाणु संचालित फ्रांसीसी विमानवाहक पोत को बाल्टिक सागर से भूमध्यसागर भेजने का आदेश दिया है। मैक्रों ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच यह फैसला लिया है।
गैस इंपोर्टिंग कंपनी 'पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड' ने गैस मार्केटिंग कंपनियों को सूचित किया है कि इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए हमलों के जवाब में ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर लगातार किए जा रहे हमलों के बाद कतर ने अपना एलएनजी उत्पादन बंद कर दिया है।
अमेरिका और इजरायल ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं। हालांकि, ईरान भी झुक नहीं रहा है और इजरायल समेत खाड़ी के कई देशों पर मिसाइल अटैक कर रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ईरान के पास कौन-कौन सी घातक मिसाइलें हैं और इनकी रेंज कितनी है।
ईरान के रक्षा मंत्री के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इजरायल ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के नए रक्षा मंत्री को मार गिराया है, जिन्होंने एक दिन पहले ही पदभार संभाला था।
बीएमआई ने अपनी 'इंडिया आउटलुक' रिपोर्ट में कहा कि अगर ईरान संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो इससे भारत के जीडीपी पर लगभग 0.3 से 0.6 प्रतिशत अंक तक का नकारात्मक असर पड़ सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया कि जंग पूरी ताकत से जारी रहेगी, अमेरिका के पास बेहिसाब हथियार हैं और जब तक लक्ष्य हासिल नहीं होते तब तक अमेरिकी सेना नहीं रुकेंगी। जंग के कारण Strait of Hormuz कई दिनों से बंद पड़ा है, तेल और तमाम दूसरे सामानों की सप्लाई बंद पड़ी है। सवाल ये है कि ये जंग कब तक चलेगी?
ईरान के गेराश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गौरतलब है कि ईरान युद्ध की चिंगारी में पहले ही बहुत नुकसान करवा चुका है और अब ये भूकंप आने से वह फिर से कांप गया है।
Israel US Iran War Updates: इजरायली आर्मी ने ईरान के खिलाफ बड़े हमलों का एक और दौर शुरू कर दिया है। वहीं, सऊदी अरब ने 9 ईरानी ड्रोन्स को हवा में गिराया है। इस बीच, कुवैत से खबर आई है कि वहां हमले में घायल 11 साल की बच्ची की मौत हो गई है। पढ़ें ईरान-इजरायल जंग का अपडेट।
अमेरिका और इजरायल की ज्वाइंट कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है। ऐसे में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इजरायल सालों से ईरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक किए हुआ था।
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर ईरान परमाणु समझौते को खत्म नहीं किया होता, तो ईरान के पास तीन साल पहले ही परमाणु हथियार होता। इसे लेकर उन्होंने ओबामा और बाइडन प्रशासन पर हमला बोला।
इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया है। इजरायल और अमेरिका के इस कदम से मिडिल ईस्ट में जंग की स्थिति बन गई है। अब ऐसे वक्त में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का मकसद देश को अंदरूनी और बाहरी खतरों से बचाना है। अब जब ईरान के लिए समय कठिन दिख रहा है तो ऐसे में इसकी भूमिका बढ़ जाती है। चलिए ऐसे में समझते हैं कि क्या IRGC ईरान को बचा सकता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ईरान-इजरायल युद्ध पर कहा कि हमने चार से पांच सप्ताह का अनुमान लगाया था। लेकिन हमारे पास इससे कहीं अधिक समय तक चलने की क्षमता है।
पंजाब सरकार ने मध्य पूर्व में तनाव के कारण वहां फंसे पंजाबियों के लिए 24x7 हेल्पलाइन जारी किया है। इसके अलावा उन्होंने फंसे लोगों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। सीएम ने केंद्र सरकार से भी अपील की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें।
खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की भी मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका और इजरायल की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई में खामेनेई की मौत हो गई थी. जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है।
पंजाब के फेमस एक्टर और गायक एम्मी विर्क ने एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। ईरान और इजरायल की लड़ाई के बीच एक्टर की पत्नी और 6 साल की बेटी फंसी हुई हैं। उन्होंने लंबे नोट में अपने दिल का दर्द बयां किया है।
ईरान ने दावा किया है उन्होंने इजरायल में नेतन्याहू के दफ्तर को निशाना बनाकर हमला किया है। हालांकि इजरायल ने ईरान के इस दावे को झूठ बताया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़