Onkar Sarkar
-
बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, सातवें वेतन आयोग के गठन के लिए अधिसूचना जारी
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस फाइनेंशियल ईयर में 7वें वेतन आयोग को लागू करना, महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के ज़रिए राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच वेतन के अंतर को कम करना और बकाया राशि का भुगतान करना है।
पश्चिम बंगाल | Jul 22, 2026 08:00 pm IST -
'असली तृणमूल कांग्रेस हम, देश बचाओ, बंगाल बचाओ', शहीद दिवस के मंच से बोलीं ममता बनर्जी
शहीद दिवस के मंच से पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में सभी को एक साथ आना चाहिए।
पश्चिम बंगाल | Jul 21, 2026 04:03 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर लगे दुष्कर्म के आरोप, कोलकाता हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
कोलकाता हाईकोर्ट ने रेप मामले में IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया है।
क्रिकेट | Jul 21, 2026 12:14 pm IST -
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 1 सितंबर से राज्य में बंगाली भाषा अनिवार्य, बांग्ला में होंगे सभी सरकारी काम
शुभेंदु सरकार ने 1 सितंबर से राज्य में बंगाली भाषा को अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें लिखे एक पत्र में राज्य प्रशासन के हर स्तर पर बांग्ला भाषा के व्यापक उपयोग के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
पश्चिम बंगाल | Jul 20, 2026 04:02 pm IST -
Advertisement
-
TMC को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका, फ्रीज 3 बैंक खातों पर ED का शिकंजा रहेगा बरकरार
तृणमूल कांग्रेस को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने ईडी द्वारा फ्रीज किए गए टीएमसी के बैंक खातों का इस्तेमाल करने की इजाजत देने से इंकार कर दिया है।
पश्चिम बंगाल | Jul 20, 2026 12:52 pm IST -
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, कुछ दिन पहले दी गई थी नोटिस
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही इसे लेकर नोटिस दी गई थी, लेकिन उचित जवाब नहीं मिलने के बाद बुलडोजर एक्शन हुआ है।
पश्चिम बंगाल | Jul 18, 2026 02:38 pm IST -
Advertisement
-
कोलकाता में एयरपोर्ट के अंदर मौजूद मस्जिद पर क्या है विवाद? रोक के बावजूद पूर्व मंत्री ने किया नमाज पढ़ने का ऐलान
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एयरपोर्ट के अंदर मौजूद 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री रोके जाने पर विवाद बढ़ गया है। मीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष और ममता सरकार में मंत्री रहे सिद्दीकुल्ला चौधरी बांकरा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने पर अड़ गए है।
पश्चिम बंगाल | Jul 17, 2026 01:19 pm IST -
मुर्शिदाबाद में भीषण हादसा, रेल फाटक पार करते समय ट्रेन से टकराई स्कूली वैन, 2 छात्रों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के बहरामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बच्चे शामिल थे।
पश्चिम बंगाल | Jul 17, 2026 11:23 am IST -
Advertisement
-
TMC सांसद कोयल मल्लिक का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका
टीएमसी की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ गई। इस्तीफे के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। बता दें कि कोयल मल्लिक संसद के किसी भी सत्र में शामिल नहीं हुई थीं।
पश्चिम बंगाल | Jul 16, 2026 03:32 pm IST -
पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; CID एडीजी सुप्रतिम सरकार समेत 28 IPS अधिकारियों का तबादला
राज्य सरकार ने राज्य और कोलकाता पुलिस में IPS लेवल पर बड़ा फेरबदल किया है। नटराजन रमेश बाबू को DG, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस बनाया गया है। इसके अलावा, IPS सुप्रीम सरकार, जो ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे, उन्हें ADG टेलीकम्युनिकेशन्स पर भेज दिया गया है।
पश्चिम बंगाल | Jul 14, 2026 07:15 pm IST -
Advertisement
-
पूर्व विधायक के बेटे और टीएमसी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय जनता ने बरसाए अंडे
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में खरदाह पुलिस ने पूर्व विधायक निर्मल घोष के बेटे और टीएमसी उम्मीदवार तीर्थंकर घोष को 12 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। तीर्थंकर घोष चुनावी हिंसा और कई अन्य आरोप भी हैं।
पश्चिम बंगाल | Jul 13, 2026 04:31 pm IST -
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बनेंगे बागी? जानें वजह
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस मुखिया ममता बनर्जी को कई झटके लगे हैं। अब एक और भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल भी साथ छोड़ सकते हैं और बागी गुट में शामिल हो सकते हैं।
पश्चिम बंगाल | Jul 11, 2026 07:25 pm IST -
Advertisement
-
बरुईपुर में लड़की से रेप-हत्या मामले में जान गंवाने वाले निर्दोष के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा, बड़े भाई को नौकरी
बरुईपुर में लड़की से रेप-हत्या मामले में इंद्रजीत मंडल नाम के शख्स की पीट-पीटकर हत्या हो गई थी। बाद में पुलिस जांच में सामने आया था कि इंद्रजीत निर्दोष थे।
पश्चिम बंगाल | Jul 11, 2026 01:48 pm IST -
ईडी ने TMC के 440 करोड़ रुपये के 3 बैंक खाते किए फ्रीज, विमान और हेलिकॉप्टर खरीद की जांच भी तेज
ईडी के मुताबिक, अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के खातों से करीब 160 करोड़ रुपये एविएशन कंपनी और उससे जुड़ी फर्मों को भेजे गए। इन पैसों से 82.96 करोड़ में विमान और हेलिकॉप्टर खरीदा गया।
पश्चिम बंगाल | Jul 08, 2026 07:30 pm IST -
Advertisement
-
ममता बनर्जी को इतना गुस्सा क्यों आता है? TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, सामने आया वीडियो
आज जुलूस के आखिर में ममता बनर्जी अपने कालीघाट वाले घर से बाहर निकलीं। उस समय उन्होंने अपने समर्थकों की लाइन सीधी करने और ठीक से खड़े होने पर एक वर्कर को थप्पड़ मार दिया।
पश्चिम बंगाल | Jul 08, 2026 07:08 pm IST -
पश्चिम बंगाल के सोदेपुर में सरेआम पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, खुद को भी किया घायल, देखें वीडियो
पश्चिम बंगाल के सोदेपुर से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक सिरफिरे पति ने पत्नी को सरेआम चाकू से गोद डाला। उसने उसी चाकू से खुद पर भी वार किया। देखें खौफनाक वीडियो...
क्राइम | Jul 08, 2026 05:49 pm IST -
Advertisement
-
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां ने शव लेने से कर दिया इनकार
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एक नाबालिग बच्ची के बलात्कार और उसकी हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। बता दें कि इस रेप और हत्या को लेकर बड़ा हंगामा मचा हुआ था।
पश्चिम बंगाल | Jul 08, 2026 03:34 pm IST -
पूर्व बर्धमान में खेत से बरामद हुई महिला की लाश, भाई का दावा- रेप के बाद की गई हत्या
पूर्व बर्धमान के देवनदिघी के पालितपुर में नहरपार से सटे एक खेत से मंगलवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की रेप के बाद हत्या की गई है।
क्राइम | Jul 07, 2026 06:55 pm IST -
बारुईपुर रेप मर्डर केस में पीड़िता के परिजनों से मिले सीएम शुभेंदु अधिकारी, डीजीपी को 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर का दौरा किया और रेप-मर्डर केस की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पश्चिम बंगाल | Jul 07, 2026 06:39 pm IST -
पश्चिम बंगाल: नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के साथ गाली-गलौच, स्थानीय लोगों ने घेरा, सामने आया VIDEO
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी को बारुईपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच बाहर निकालना पड़ा। उन्हें जनता की गाली-गलौच का भी सामना करना पड़ा।
पश्चिम बंगाल | Jul 07, 2026 02:27 pm IST