1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 14 के सेमीफाइनल में होगा वॉर, कृष्णा श्रॉफ और निमृत कौर के बीच होगी कड़ी टक्कर

Khatron Ke Khiladi 14 के सेमीफाइनल में होगा वॉर, कृष्णा श्रॉफ और निमृत कौर के बीच होगी कड़ी टक्कर

 Published : Sep 19, 2024 11:24 pm IST,  Updated : Sep 19, 2024 11:24 pm IST

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का फिनाले नजदीक है। करणवीर मेहरा पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं, लेकिन उनके साथ गशमीर महाजनी और शालीन भनोट ने भी फाइनलिस्ट में एंट्री कर ली है। अब कृष्णा श्रॉफ और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

Khatron Ke Khiladi 14 Semi finale- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी 14 Image Source : INSTAGRAM

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 रियलिटी टीवी शो इन दिनों लोगों के बीच अपने फिनाले के विनर को लेकर खूब चर्चा में है, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपने डर का सामना करते हैं और खतरनाक स्टंट करते हैं। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का पहला फाइनलिस्ट करणवीर मेहरा मिल चुका है। वहीं फाइनलिस्ट में गशमीर महाजनी और शालीन भनोट ने भी धमाकेदार एंट्री कर ली है। इसी बीच अब कृष्णा श्रॉफ और निमृत कौर अहलूवालिया में टिकट टू फिनाले के लिए कांटे की टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है।

कृष्णा श्रॉफ और निमृत कौर की वॉर

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नए प्रोमो में अभिषेक कुमार अपनी दोस्त कृष्णा को चिढ़ाते हुए कहते हैं कि 'तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड आ गई' जिस पर कृष्णा जवाब देती हैं, 'बेस्ट फ्रेंड मत बोलो, ओपिनियन है। वहीं निमृत कौर अहलूवालिया, शालीन भनोट से बात करते हुए कहते दिखाई देते हैं, 'लूजर्स बैठे हैं सामने।' दूर की बेंच पर बैठे निमृत और कृष्णा एक दूसरे को प्यार दिखाते हुए बुराई करते हैं। वहीं अभिषेक कुमार और शालीन भनोट दोनों के बीच आग लगाने का काम करते हैं। वहीं स्टंट के दौरान कृष्णा श्रॉफ और निमृत कौर में कड़ी देखने को मिलती है।

ग्रैंड फाइनल के लिए कृष्णा श्रॉफ और निमृत के बीच टक्कर

फिलहाल कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार, नियति फतनानी, सुमोना चक्रवर्ती, शालीन भनोट, करणवीर मेहरा, गश्मीर महाजनी और निमृत कौर अहलूवालिया रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हिस्सा हैं। अपने प्रीमियर से पहले ही 'खतरों के खिलाड़ी 14' सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। वहीं अब टिकट टू फिनाले के लिए कृष्णा श्रॉफ और निमृत कौर खतरनाक स्टंट करते दिखाई देने वाले हैं जहां कृष्णा श्रॉफ विजेता बन जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन