1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: शाम को खाना है कुछ लाइट स्नैक तो घर पर बनाएं चिवड़ा मूंगफली नमकीन, ये है रेसिपी

Recipe: शाम को खाना है कुछ लाइट स्नैक तो घर पर बनाएं चिवड़ा मूंगफली नमकीन, ये है रेसिपी

 Written By: Shipra Saxena
 Published : Jun 01, 2021 10:25 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 10:29 pm IST

अगर आपका स्नैक्स में कुछ लाइट खाने का मन है तो आप चिवड़ा नमकीन जरूर बनाएं। ये लाइट होने के साथ-साथ टेस्ट में भी बेहतरीन है।

Chiwda moongfali namkeen- India TV Hindi
Chiwda moongfali namkeen Image Source : INSTAGRAM/EAT_TRAVEL_REPEAT3

शाम के नाश्ते में लाइट खाने का ज्यादातर मन होता है। वही बिस्किट और बाजार की नमकीन खाते-खाते लोग बोर हो जाते हैं। लाजमी है कि कई बार समझ में नहीं आता कि शाम के स्नैक्स में ऐसा क्या खाए जो काफी लाइट हो। आज हम आपको घर पर बनी नमकीन की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आपके लिए परफेक्ट है। खासबात है कि इसे बनाने का सारा सामान आपके किचन में मौजूद है। जानिए चिवड़ा मूंगफली की शानदार नमकीन बनाने की रेसिपी।

Recipe: ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने की ये है आसान रेसिपी, स्वाद होगा एकदम वैसा ही

चिवड़ा मूंगफली बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • चिवड़ा
  • जीरा 
  • हींग
  • राई
  • कुटी लाल मिर्च
  • नमक
  • रिफाइंड

बनाने की विधि- इसके लिए सबसे पहले आप चिवड़ा निकाल लें। चिवड़ा उतना ही निकाले जितने की आपको नमकीन बनानी हो। चिवड़ा को किसी बड़ी छन्नी में करें और उसे छान लें। ऐसा करने से चिवड़ा साफ हो जाएगा। इस बात का ध्यान रखें चिवड़ा को छानने के लिए जिस छन्नी का इस्तेमाल करें वो ना तो ज्यादा महीन हो और ना ही ज्यादा मोटी। इसके बाद एक कढ़ाई में करीब 2 चम्मच रिफाइंड डालें। तेल गरम होते ही इसमें मूंगफली को डालें और धीमी आंच पर भूनें। जब मूंगफली हल्की लाल हो जाए तो उसे कढ़ाई से निकाल लें। 

Recipe: चुटकियों में घर पर बनाएं परफेक्ट मार्केट स्टाइल मैंगो शेक, ये है आसान रेसिपी

इसके बाद तेल में एक चम्मच जीरा, आधा चम्मच हींग, आधा चम्मच राई, कुटी लाल मिर्च आधा चम्मच डालिए। इसके बाद इसमें तेल में चिवड़ा को डालें। चिवड़ा को डालने के बाद इस बात को ध्यान में रखें कंछुली लगातार चलाते रहे। ऐसा इसलिए ताकि चिवड़ा नीचे से ना लग जाए। इसके बाद इसमें ऊपर स्वादानुसार नमक डालें। चिवड़े को करीब 5 से 8 मिनट तक भूनने के बाद उसमें मूंगफली डालें। अब फिर से करीब 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद गैस को बंद कर दें और चिवड़ा को प्लेट में निकाल लें। आपकी चिवड़ा वाली नमकीन खाने के लिए एकदम तैयार है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल