1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. इस बार अक्षय तृतीया है बेहद खास, 6 योगों का बन रहा संयोग, इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए जरूर करें ये काम

इस बार अक्षय तृतीया है बेहद खास, 6 योगों का बन रहा संयोग, इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए जरूर करें ये काम

 Written By: Sushma Kumari
 Published : Apr 12, 2023 04:22 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 03:01 pm IST

Akshaya Tritiya 2023: आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन छह शुभ योगों का संयोग बन रहा है। साथ ही जानिए किन उपायों को करके आप मां लक्ष्मी की कृपा सकते हैं।

Akshaya Tritiya 2023- India TV Hindi
Akshaya Tritiya 2023 Image Source : INDIA TV

 Akshaya Tritiya 2023: वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली इस अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया का दिन साल भर की शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है। इस दिन त्रेता युग का आरंभ भी माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करके माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, इस दिन शुभ कार्यों या दान-पुण्य के अलावा इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करने का भी महत्व है। इस दिन पितरों के लिए घट दान, यानी जल से भरे हुए मिट्टी के बर्तन का दान जरूर करना चाहिए। गर्मी के इस मौसम में जल से भरे घट दान से पितरों को शीतलता मिलती है और आपके ऊपर उनका आशीर्वाद बना रहता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन छह शुभ योगों का संयोग बन रहा है। साथ ही जानिए किन उपायों को करके आप मां लक्ष्मी की कृपा सकते हैं। 

अक्षय तृतीया 2023 कब?

पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 22 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से शुरू हो रही है। यह तिथि अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 47 मिनट तक है। ऐसे में इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी। 

इस बार अक्षय तृतीया पर इन 6 शुभ योगों का बन रहा है संयोग

इस बार का अक्षय तृतीया बेहद ही खास होने वाला है। दरअसल, अक्षय तृतीया के दिन कुल 6 शुभ योग बनने जा रहे हैं। अक्षय तृतीया पर आयुष्मान योग प्रात: काल से लेकर सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक है। उसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा जो पूरी रात तक रहेगा। अक्षय तृतीया पर त्रिपुष्कर योग सुबह 05 बजकर 49 मिनट से सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक है। अक्षय तृतीया पर रवि योग भी बन रहा है जो रात में 11 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर अगली सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रात 11 बजकर 24 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। 

अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये काम 

  1. अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।  मान्यतानुसार, इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। साथ ही माता माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन, वैभव की कमी नहीं रहती है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की भी पूजा जरूप करें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। 
  2. अक्षय तृतीया के दिन जल कलश का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसके लिए बस आप एक कलश लेकर उसमें साफ जल भर लें। उसके बाद इसमें थोड़ा सा गंगाजल मिला दें। फिर इस कलश को किसी ब्राह्मण को दान कर दें। ऐसा करने से सभी तीर्थों के पुण्य के समान फल की प्राप्ति होती है।
  3. अगर आप अपने करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, तो अक्षय तृतीया के दिन आपको विष्णु भगवान को चन्दन का टुकड़ा अर्पित करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से आप करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। 
  4. ज्योतिष के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन जौ का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन जौ का दान करना सोने का दान करने के बराबर माना जाता है। साथ ही इस दिन जौ दान करने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपके परिवार के धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Mesh Sankranti 2023: मेष संक्रांति पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब है? सूतक काल लगेगा या नहीं, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Guruwar Upay: आज करें हल्दी का ये छोटा सा उपाय, घर के दरवाजे तक खींची चली आएंगी लक्ष्मी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म