यह घटना मणिपुर में दो युवकों की मौत पर छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच हुई है। इससे पहले आज सुबह ही भीड़ ने इंफाल पश्चिम जिले में उपायुक्त कार्यालय में तोड़फोड़ की और दो चार पहिया वाहनों को आग लगा दी थी।
जुलाई में लापता हुए एक लड़के और लड़की की लाशों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसके बाद से ही मणिपुर में हिंसा का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है।
मणिपुर की राजधानी इंफाल में गुरुवार को भी हिंसक प्रदर्शन हुए और उग्र लोगों की भीड़ ने एक डीसी दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवियों ने इस दौरान दो गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया।
मणिपुरी फिल्म अभिनेता कैकू राजकुमार ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्या से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में फैली जातीय संघर्ष से निपट पाने पर भाजपा असक्षम है। बता दें कि कैकू साल 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे।
मणिपुर में सभी सरकारी स्कूल व गैर-सरकारी यानी प्राइवेट स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। ये फैसला एन वीरेन की सरकार द्वारा लिया गया है।
मणिपुर हिंसा पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि इस समस्या के पीछे लंबे समय से चला रहा तनाव भी है और वहां पहुंचे प्रवासियों का प्रभाव भी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में हालात सामान्य करने की कोशिश में लगी है।
प्रशासन ने एक बार फिर राज्य में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवा को 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। यह आदेश 1 अक्टूबर की शाम तक जारी रहेंगे।
मणिपुर में आज से इनटरनेट पर बैन हट जाएगा। यह ऐलान खुद सूबे के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने किया है। 3 मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया गया था।
मणिपुर में कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर से बवाल की खबरें सामने आने लगी हैं। खबर है कि जमानत पर रिहा किए गए 5 ग्राम रक्षा स्वयंसेवकों में से एक की दोबारा गिरफ्तारी होने के बाद इंफाल वेस्ट में उपद्रव हुआ।
मणिपुर में तम प्रयासों के बाद भी हिंसा नहीं रुक रही है। दोनों पक्षों के बीच में मतभेद बढ़ते ही जा रहे हैं। राज्य में अब आम लोगों के साथ-साथ अब सेना के जवानों की भी हत्याएं हो रही हैं।
मणिपुर में हिंसक प्रदर्शन के बाद पूरी इंफाल घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर हमला करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे।
मणिपुर में जारी हिंसा पर लगाम लगाने के लिए न केवल देश में बल्कि सात समंदर पार अमेरिका में भी कोशिशें की जा रही हैं। जोमी कुकी समुदाय के लोगों ने राजधानी वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के सामने एकत्र होकर मणिपुर में शांति की मांग की।
मणिपुर में सेना के एक जवान सर्टो थांगथांग कोम का तीन अपराधियों ने अपहरण कर लिया और फिर उनकी हत्या कर दी। उनका शव बरामद किया गया है। उनके 10 साल के बेटे ने पिता का अपहरण होते हुए देखा था।
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के चिंगफेई में हथियारों से लैस हमलावरों ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टरकी हत्या कर दी। फायरिंग में दो ग्राम रक्षा स्वयंसेवक घायल हो गए।
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की कार्रवाई में 25 लोग घायल हो गए।
मणिपुर में बीते मई महीने में कुकी और मेतेई समुदाय के बीच हिंसा का दौर शुरू हुआ था। इस हिंसा में 150 से अधिक लोग अबतक अपनी जान गंवा चुके हैं।
मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में घाय़ल दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
मणिपुर में हिंसा अभी रुकी नहीं है। ताजा मामला बिष्णुपुर जिले से सामने आया है, जहां हुई फायरिंग की घटना में लोगों की जान गई है और कई घायल भी हैं।
मणिपुर में इंफाल के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों के साथ बिष्णुपुर, थौबव और काकचिंग जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़