मणिपुर में सुरक्षाबलों ने हथियारों की तलाशी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर हथियारों की खेप बरामद की है।
दिल्ली विधानसभा में आज काफी हंगामा देखने को मिला। आज विधानसभा के विशेष सत्र का आखिरी दिन है और आज विधानसभा में मणिपुर हिंसा की गूंज सुनाई दी। मणिपुर हिंसा को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरा।
सीबीआई ने मणिपुर हिंसा मामलों की जांच के लिए 29 महिला अधिकारियों सहित 53 अधिकारियों को तैनात किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जबतक लूटे गए 6 हजार हथियार बरामद नहीं होते, तब तक मणिपुर में शांति नहीं हो सकती है।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के मणिपुर नहीं जाने पर सवाल पूछा। वहीं, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आज अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने दरभंगा में एम्स खोला है, यह पूरी तरह झूठ है।
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथंगा से मणिपुर के ITLF के नेताओं ने मुलाकात की है। उन्होंने सीएम को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हुई मुलाकात के बारे में बताया।
मैरी मिलबेन ने कहा कि भारत को अपने नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। वहीं मणिपुर में बोलते हुए मिलेबन ने कहा कि वहां की बच्चियों, महिलाओं और बुजुर्गों को न्याय मिलेगा।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर और हरियाणा मामले को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा और कहा कि बीजेपी ने पूरे देश पर केरोसिन फेंक दिया है।
मणिपुर को लेकर जहां संसद में हंगामा हो रहा है वहीं दूसरी ओर मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। बीजेपी ने राज्य से असम राइफल्स को हटाने की मांग पीएम मोदी से की है।
मणिपुर में सुरक्षा बलों से लूटे गए 1100 से ज्यादा हथियार अब तक बरामद किए हैं। घाटी जिलों से बड़ी संख्या में गोला-बारुद भी बरामद किए गए हैं।
मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। उपद्रवियों ने 15 घरों को जला दिया। हिंसा की घटनाओं में अबतक 160 लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं और अनियंत्रित भीड़ के जमा होने से राज्य में स्थिति अभी भी अस्थिर और तनावपूर्ण बनी हुई है। सुरक्षा बलों ने राज्य के संवेदनशील और सीमांत इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और हमलावरों के सात अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया।
मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष के 31 सांसदों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा-हमने अपनी मांग रखी है।
विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने पूर्वोत्तर राज्य में आदिवासी महिलाओं पर हमले और हालात को नियंत्रित करने में कथित रूप से विफल रहने के लिए केंद्र और मणिपुर सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।
मिजोरम के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक मणिपुर से विस्थापित लगों के लिए कोई राहत पैकेज नहीं मिला है और राज्य सरकार ने इस काम के लिए खुद ही फंड जुटाया है।
मणिपुर में हुई हिंसा मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मणिपुर के डीजीपी को समन भेजा है और शुक्रवार को जवाब देने के लिए बुलाया है। अगली सुनवाई 7 अगस्त हो होगी।
मणिपुर हिंसा मामले में अब अगली सुनवाई मंगलवार दोपहर 2 बजे CJI के कोर्ट में जारी रहेगी। कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए कमिटी बनाने की भी बात कही है।
मणिपुर की दो पीड़ित महिलाओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल का कहना है कि महिलाएं मामले की सीबीआई जांच और मामले को असम स्थानांतरित करने के खिलाफ हैं।
लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है। पीयूष गोयल का कहना है कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।
मणिपुर यौन हिंसा की पीड़ित दोनों महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में न्याय पाने के लिए याचिका दाखिल की है। इस मामले की सुनवाई सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच करेगी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़