विपक्ष द्वारा मणिपुर मामले पर रिपोर्ट पेश किया जा सकता है। इस बाबत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में मीटिंग रखी गई है। यहां सरकार को घेरने की तैयारी को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
मणिपुर से लौटे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के सांसदों ने बताया कि वहां के हालात काफी चिंताजनक हैं और केद्र सरकार इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है।
एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे मणिपुर का बताकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है और झूठा दावा किया गया है। इंडिया टीवी ने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया और सच का पता लगाया।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को कहा कि मणिपुर मुद्दे क हल नहीं किया गया तो देश की सुरक्षा के लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के 21 सांसदो मणिपुर पहुंच गए हैं। वह यहां हालात का जायजा लेंगे।
सीबीआई ने इस मामले में केस रजिस्टर कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में लगाई गई धाराएं जांच के बाद घट भी सकती हैं और बढ़ भी सकती हैं। ये केस टेकओवर करने के बाद एक सामान्य प्रक्रिया है।
मिजोरम के उपमुख्यमंत्री तानलुइया ने कहा है कि भले ही जो जनजातियां भौगोलिक कारणों से अलग हो गई हैं, लेकिन वे भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हैं।
आज विपक्षी दल INDIA के नेता मणिपुर यात्रा पर जाने वाले हैं। यहां विपक्षी दल के नेता मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे साथ ही राज्य में हालात का जायजा लेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। राजनीतिक पार्टियों ने इन चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उससे पहले INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में जनता का मूड सामने आया है। जानिए पूर्वोत्तर में कौन बना रहा है बढ़त-
लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। राजनीतिक पार्टियों ने इन चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उससे पहले INDIA TV-CNX ओपिनियन पोल में जनता का मूड सामने आया है। जानिए मनिपुर में जनता किस पार्टी को कर रही है पसंद-
मणिपुर हिंसा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि वहां जो कुछ भी हो रहा है वह सरकार कर रही है। अगर सरकार इसे लेकर जागरूक होती, तो घटनाएं कम होतीं।
मणिपुर की घटना को लेकर सदन में जारी हंगामे के बीच बीजेपी सांसद रवि किशन ने विपक्ष को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जहां चाहें वहां जा सकते हैं।
हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दी ओवैसी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि मोदी सरकार को हमेशा अपनी छवि की चिंता रहती है। कुकी समुदाय की महिलाओं की चिंता उन्हें नहीं है।
मॉनसून सत्र की शुरुआत से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है और किसी भी दिन सुचारू रूप से कामकाज नहीं हो पाया है।
मिजोरम में रह रहा मेइती समुदाय हाल के घटनाक्रमों से काफी डरा हुआ है और अपने गृह राज्य की तरफ पलायन कर रहा है।
मणिपुर वीडियो कांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं इनमें वो शख्स भी है जिसने निर्वस्त्र महिलाओं की परेड का वीडियो बनाया था। अब केन्द्र सरकार ने हलफनामा दाखिल करके सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद 6 महीने के अंदर सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिये जाएं।
मणिपुर में 4 मई को महिलाओं के साथ हुई दरिंगदी के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद राज्य में एक बार फिर तनाव बढ़ गया था।
मणिपुर मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि पीएम मणिपुर मुद्दे को लेकर कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि वे RSS के कुछ चुनिंदा लोगों के ही प्रधानमंत्री हैं।
विपक्षी दलों के सांसदों को मणिपुर भेजा जाएगा, जहां वो 29-30 जुलाई को हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा करेंगे। इस बाबत तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध करता हूं कि आप एक महिला हैं, इसलिए देश में जो चल रहा है उस पर आपकी क्या भूमिका होगी? ठाकरे ने यही सवाल मणिपुर की राज्यपाल उइके से भी पूछे।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़