1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी नेता के बेटे पर बम से हमला, दिल दहला देने वाली घटना CCTV में कैद, स्कूटी सवार महिला भी बाल-बाल बची

बीजेपी नेता के बेटे पर बम से हमला, दिल दहला देने वाली घटना CCTV में कैद, स्कूटी सवार महिला भी बाल-बाल बची

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Shashi Rai
 Published : Apr 07, 2023 11:22 am IST,  Updated : Apr 07, 2023 11:46 am IST

आरोप है कि कौशांबी में तैनात कांस्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से महिला नेत्री के बेटे विधान का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कांस्टेबल और उसके बेटे ने बीजेपी नेता के घर जाकर माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद जान से मारने की नियत से कार पर बमबाजी की गई।

बम फटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई- India TV Hindi
बम फटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई Image Source : CCTV में कैद वीडियो से लिया गया फोटो

प्रयागराज में बीजेपी महिला नेता के बेटे पर बम से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने महिला नेता के बेटे की कार पर दो बम फेंके। बम फटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि सफारी कार के अंदर बैठे महिला नेता के बेटे और उसके दोस्त को चोट नहीं आई है। बमबाजी की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना प्रयागराज के झूसी इलाके की आवास विकास कॉलोनी की है। बीजेपी नेत्री ने झूसी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

कांस्टेबल के बेटे पर आरोप

महिला नेता विजयलक्ष्मी चंदेल बीजेपी की जिला मंत्री हैं। वह थाना पुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान भी हैं। उनका बेटे 20 साल के विधान सिंह गुरुवार को रात 8:00 बजे अपनी मौसी के घर गया था। वहीं पर दो बाइक पर सवार छह युवकों ने सफारी कार पर बम बाजी की। आरोपियों में पुलिस विभाग में तैनात एक कांस्टेबल का बेटा भी है।

जान से मारने की नियत से की बमबाजी

आरोप है कि कौशांबी में तैनात कांस्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से महिला नेत्री के बेटे विधान का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कांस्टेबल और उसके बेटे ने बीजेपी नेता के घर जाकर माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद जान से मारने की नियत से कार पर बम बाजी की गई। 

ये भी पढ़ें 

शिकोहाबाद: ग्राम प्रधान ने शख्स को पेड़ से बांधकर लटकाया, फिर नीचे से लगा दी आग!

पंजाब में कुछ बड़ा होनेवाला है ! पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, डीजीपी ने जारी किया आदेश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।