ऐश्वर्या राय बच्चन कई दिनों से पति अभिषेक और बच्चन फैमिली से अपने मतभेदों को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि ऐश्वर्या और बच्चन फैमिली के बीच कुछ ठीक नहीं है। अब इन खबरों को एक वीडियो ने और हवा दे दी है।
कुछ महीनों से ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं कि बच्चन फैमिली में सब ठीक नहीं है। ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें भी बार-बार तेज हो रही हैं। पिछले दिनों अभिषेक के हाथ से उनकी वेडिंग रिंग भी गायब दिखी, जिसके बाद ये अफवाहें और तेज हो गईं। इन सबके बीच हाल ही में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ 'जलसा' पहुंची हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अनबन की खबरों के बीच एक तलाक वाला पोस्ट खूब चर्चा में रहा जिसे अभिषेक ने लाइक किया था। इस पोस्ट के लेखक से ऐश्वर्या राय का सीधा कनेक्शन है।
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को एक-दूसरे के गले लगते देखा जा सकता है।
ऐश्वर्या राय बीते कई दिनों से अपने काम नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर छाई हुई हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्तों में तनाव की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच एक तस्वीर अमेरिका से सामने आई है, जिसमें अकेले ही ऐश्वर्या राय नजर आई हैं।
देर रात सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी मौजूद दिखीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।
अभिषेक-ऐश्वर्या ने अपने करियर में कई फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन क्या आप इस स्टार कपल की उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह ध्वस्त हो गई थी और इसके बाद ऐश्वर्या-अभिषेक ने फिर कभी साथ काम नहीं किया।
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चन परिवार की फैमिली बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कई कमेंट कर रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की सेपरेशन की अफवाहों के बीच ही हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक अपनी पत्नी और मां के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिषेक ने ये भी बताया कि उनकी मां जया का बहू ऐश्वर्या संग कैसा बॉन्ड है।
बच्चन फैमिली एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार बच्चन फैमिली अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में है। अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों के बीच अब अमिताभ बच्चन का एक इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें वह अभिषेक और पोती आराध्या के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की सेपरेशन की अफवाहों के बीच ही अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट आया जो आते ही वायरल हो गया है। इस एक्स पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने बड़ी सलाह दी है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, ऐसी अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। अलगाव की अफवाहों के बीच ही अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट को लाइक कर दिया, जिसके बाद से लोगों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है।
अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, जिसके बाद से लेकर अब तक में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों में हीरो बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने की कोशिश करने वाले अभिषेक बच्चन हीरोगिरी नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर दादागिरी दिखाते नजर आएंगे।
अभिषेक बच्चन अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन और बहन श्वेता के साथ आज वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ पिता अमिताभ, पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या दिखाई नहीं दिए।
महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कई सितारे वोट देने के लिए मतदान केन्द्र पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन भी अपनी फैमिली के साथ लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए पहुंचे। वहीं ऐश्वर्या राय को कैमरे के सामने स्याही वाली उंगली फ्लांट करते देखा गया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।
'हाउसफुल 5' को लेकर बज बना हुआ है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म में एक नई एंट्री भी हो गई है। ये एंट्री किसी और सितारे की नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन की है।
अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवॉर्ड शो में बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन ने स्टेज पर कुछ ऐसा किया कि लोग उनके लिए तालियां बजने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को बीते दिन 17 साल हो गए हैं। ऐसे में इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टा पर फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी आराध्या अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं।
फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने अपनी बेटी ऐश्वर्या और दामाद साहिल की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान के अलावा अदा शर्मा, आदित्य पंचोली, जरीना वहाब, श्रेयस तलपड़े जैसे बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
बच्चन परिवार में होली की धूम देखने को मिली। होलिका दहन के साथ होली का उत्सव परिवार में शुरू हुआ। होलिका दहन पर तो ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन परिवार के साथ नजर आए, लेकिन होली खेलते नहीं दिखे। अब इनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़